सुशांत सिंह राजपूत की 5 सबसे यादगार Performance. देखें कौनसी फिल्म है नं 1 लिस्ट में।
आज भले ही सुशांत सिंह राजपूत हमारे बीच नहीं हैं, वो भले ही हमें छोड़कर चले गए हो, लेकिन आज वो हमारे आत्मा में जीवित है। 21 जनवरी 1986 में जन्मे सुशांत सिंह राजपूत की पिछले साल 14 जुन को 34 वर्ष की छोटी आयु में मौत हो गई थी और उनके चाहने वाले आज भी उनको न्याय दिलाने के लिए लड़ रहे हैं। 2013 में आई फिल्म 'काई पो छे' से शुरूआत करने वाले सुशांत ने अपने करियर में एक से बढ़कर एक सुपरहिट फिल्में दी है। काई पो छे, शुद्ध देसी रोमांस से लेकर पीके, एम एस धोनी, केदारनाथ, छीछोरे और दिल बेचारा जैसे बेहतरीन फिल्में इस लिस्ट में शामिल हैं। जीस समय सलमान खान, अक्षय कुमार जैसे अभीनेता साउथ की फिल्मों को रिमेक करके अपना करियर चमका रहे थे, उस वक्त भी रीमेक ना करने की सोच रखने वाले सुशांत ने चाहें फिल्म फ्लॉप ही क्यों न हो लेकिन किसी भी साउथ फिल्म की रीमेक नहीं की। वे लोगों के साथ शान्ति से पेश आते थे, अपने किरदार को बहुत ही खुबसूरती से निभाते थे। काई पो छे के सफलता के बाद लोग उन्हें लम्बी रेस की घोड़ा कहने लगे थे और कुछ लोगों का तो यह भी कहना था कि आनेवाले दीनो में वह मिस्टर पर्फेक्शनिस्ट आमिर खान की जगह ले सकते हैं। खैर, सुशांत ने हर एक किरदार को अपनी बेहतरीन तरीके से निभाया है, लेकिन आज हम आपको पांच ऐसे सुशांत द्वारा निभाए गए किरदार के बारे में चर्चा करेंगे जीस को लोगों ने भी खूब सराहा।
5. पीके
भले ही सुशांत की किरदार छोटी हो लेकिन फिल्म में उनका अहम भूमिका था। वैसे तो इस फिल्म में सुशांत सह-अभिनेता थे, फिर भी उन्होंने अपना किरदार बखूबी निभाया था। निर्देशक राजकुमार हिरानी के साथ उनकी पहली और आखरी फिल्म थी। सुशांत ने इस फिल्म के लिए कोई भी रकम नहीं लिया था, वे कहते थे कि इतने बड़े डाइरेक्टर के साथ काम करना ही उनके लिए बड़ी बात है और इसके बदले हीरानी ने फिल्म मेकिंग की कुछ किताबें सुशांत को गिफ्ट दीया था। यह फिल्म लोगों ने काफी पसंद किया और भारत में ही 300 करोड़ से ज्यादा कलेक्शन करके बालीवुड की सबसे ज्यादा कलेक्शन करने वाली फिल्मों में से एक बन गए।
4. केदारनाथ
2018 में आई यह फिल्म में एक अमीर हिंदू ब्राह्मण लड़की के बीच एक अंतर-धार्मिक प्रेम कहानी बताती है, जिसका परिवार उत्तराखंड के पहाड़ों में ऐतिहासिक केदारनाथ मंदिर के पास एक लॉज और दुकानों का मालिक है और एक मुस्लिम लड़का है जो एक 'पिठू' (कुली) है जो उसी आसपास काम करता है। जैसे-जैसे उनका रिश्ता करीब आता है, इस जोड़ी को कई बाधाओं का सामना करना पड़ता है। सुशांत ने इस फिल्म में मनशुर खान का किरदार निभाया है। अभिषेक कपूर द्वारा निर्देशित इस फिल्म में सुशांत के अलावा सारा अली खान नजर आई थी जो इनकी पहली फिल्म थी। यह फिल्म उत्तराखंड में फिल्माया गया था और बहुत ही खुबसूरती तरीके से प्रकृति से रूबरू कराया गया। यह फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन किया और इसके गाने भी काफी पापुलर हुए खासकर "नमः नमः शंकरा"।
3. छीछोरे
यह कहना गलत नहीं होगा कि छीछोरे 2019 की सबसे अच्छी फिल्म है। नीतेश तिवारी द्वारा निर्देशित इस फिल्म में सुशांत के अलावा श्रध्दा कपूर, वरूण सर्मा और ताहिर राज बशीन मुख्य भूमिका में नजर आए थे। सुशांत ने इस फिल्म में एक इन्जीनियरींग स्टुडेंट के साथ साथ एक पीता की भूमिका निभाई है। इस फिल्म में हमें यह सीखाया गया है कि सुसाइड ही समाधान नहीं है। यह एक इमोशनल फिल्म है और लोगों ने इस तरह पसंद किया कि 2019 के फिल्म फेयर अवॉर्ड्स फर बेस्ट फिल्म खिताब ना देने के लिए ट्विटर में फिल्म फेयर को ब्वायकट भी किया था। इस फिल्म ने भारत में ही 130 करोड़ का कलेक्शन करके सुपरहिट साबित हुई।
2. काई पो छे
यह सुशांत की पहली फिल्म थी। अभिषेक कपूर द्वारा निर्देशित इस फिल्म में सुशांत के अलावा राजकुमार राव, अमित साध और अम्रीता पुरी मुख्य भूमिका में नजर आए थे। सुशांत ने इस फिल्म में एक क्रीकेटर का भुमिका निभाया है जो बेरोजगार हैं। इस फिल्म में तीन दोस्तो की कहानी को दिखाया है, जो अपनी खुद की खेल की दुकान और खेल अकादमी शुरू करना चाहते हैं; फिल्म में गुजरात भूकंप, गोधरा ट्रेन जलने और 2002 के गुजरात दंगों को भी दिखाया गया है। फिल्म में उनकी गहरी दोस्ती, और धार्मिक राजनीति और सांप्रदायिक नफरत से कलंकित सच्चाई को सामने रखा है।
1. एम एस धोनी: द आनटल्ड स्टोरी
शायद ही कोई होगा जीस ने यह फिल्म ना देखी हो। और ऐसा कहना भी गलत नहीं होगा कि भारतीय सिनेमा जगत की सर्वश्रेष्ठ बायोपिक फिल्म है एम एस धोनी। सुशांत ने इस फिल्म के लिए डेढ़ साल क्रीकेट ट्रेनिंग ली थी। अक्षय कुमार इतने में 4-5 फिल्में बना देते है लेकिन सुशांत की मेहनत भी साफ दिखाई दे रहा था। भले ही उन्होंने इतना समय व्यतीत किया हो लेकिन उनकी ये मेहनत ने बालीवुड में इतिहास रच दिया, वे रातों-रात स्टार से सुपरस्टार बन गए। इसी फिल्म ने उनको बॉक्स ऑफिस में पहली 100 करोड़ की कलेक्शन दिलाई। नीरज पांडे द्वारा निर्देशित इस फिल्म में सुशांत के अलावा दीशा पटानी, कीयारा अड्वानी मुख्य भूमिका में नजर आई थीं। यह फिल्म में भारतीय पूर्व क्रिकेट कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की जिंदगी पर आधारित है, हमें इस फिल्म में धोनी की बचपन से लेकर 2011 में वर्ल्ड कप जीताने तक का सफर दिखाया गया है। सुशांत ने इस फिल्म में जीस तरह इस किरदार को अपने आप में जिया है, यही कारण है कि आज यह फिल्म सभी क्रीकेट प्रेमियों की फेवरेट फिल्म है। क्या आप का भी यह फिल्म फेवरेट है? कमेंट में लिखे और इस आर्टिकल को दोस्तो के साथ सेयर करें।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें