700 करोड़ में बनने वाली भारत की सबसे बड़ी फिल्म रामायण -3D में रणबीर, ऋतिक और दीपिका एक साथ आएंगे नजर


रणबीर कपूर, ऋतिक रोशन और दीपिका पादुकोण इन दिनों सुर्खियों में है, इसका कारण है नीतेश तिवारी द्वारा निर्देशित होने वाली फिल्म रामायण 3D। जी हां, नीतेश तिवारी पौराणिक कथा रामायण पर फिल्म बनाने वाले हैं जो तीन भागों में बनाया जाएगा। 700 करोड़ में बनने वाली इस फिल्म को प्रोड्यूस करेंगे मधु मन्टेना, नमीत मल्होत्रा और नीतेश तिवारी। नीतेश तिवारी ने इससे पहले 2016 में ब्लाकबस्टर फिल्म दंगल और 2019 में आई फिल्म छीछोरे डाइरेक्ट किया था। ख़बरों की मानें तो माता सीता के रोल के लिए करीना कपूर को आफर हुआ था लेकिन आजकल फिर यह खबर भी आ रही है कि इस रोल के लिए दीपिका पादुकोण को साइन किया गया है। रावन की भूमिका में नजर आएंगे ऋतिक रोशन और भगवान श्रीराम के किरदार में नजर आएंगे रणबीर कपूर। आपको बता दें कि श्रीराम के किरदार के लिए पहले साउथ सुपरस्टार महेश बाबू को अप्रोच किया गया था, लेकिन उन्होंने यह फिल्म करने से इंकार कर दिया।




क्यों महेश बाबू ने यह फिल्म करने से मना किया?
महेश बाबू साउथ के व्यस्त अभिनेताओं में से एक है। दरअसल हुआ यूं कि एस एस राजामौली महेश बाबू को लेकर एक फिल्म बनाने वाले है जो अफ्रीका के जंगलों पर आधारित है। जाहिर सी बात है एस एस राजामौली इतने बड़े डाइरेक्टर है और समय के चलते उन्हें इस फिल्म को छोड़ना पड़ा। 



रणबीर कपूर as श्रीराम
रणबीर कपूर और दीपिका पादुकोण जब भी एक साथ नजर आते हैं तो फिल्म हिट हो जाती है। इन दोनों ने बचना ऐ हसीनो, ये जवानी है दीवानी और तमाशा में एक साथ काम किया और लोगों ने पसंद भी किया। रणबीर कपूर एक बेहतरीन अभिनेताओं में से एक है, इनके हर एक फिल्म में दर्शकों को नया किरदार देखने को मिलता है। रणबीर कभी भी एक किरदार दोबारा नहीं करते, यही वजह है कि वे किसी भी फिल्म की रीमेक में काम नहीं करते चाहें डाइरेक्टर सन्जय लीला भंसाली ही क्यों न हो। अब देखना यह होगा कि रणबीर कैसे श्रीराम के किरदार को पेश करेंगे। रणबीर फिलहाल लव रंजन की फिल्म के शुटींग में व्यस्त हैं और इसके अलावा ब्रह्मास्त्र, समसेरा और एनीमल उनके आने वाली फिल्म है।


दीपिका पादुकोण as सीता
महाकाव्य रामायण में सीता वो किरदार है जो कहानी की केन्द्रबिंदु है। दीपिका पादुकोण वो अभिनेत्री हैं जिसकी काम और सुन्दरता की तुलना शायद ही कोई और अभिनेत्री से किया जा सके। दीपिका पादुकोण इससे पहले बाजीराव मस्तानी और पद्मावत जैसे महाकाव्य नाटक पर अपना हुनर दिखा चुकी है। रणबीर कपूर के साथ साथ दीपिका की‌ भी ऋतिक रोशन के साथ पहली फिल्म है। 

ऋतिक रोशन as रावण
ऋतिक रोशन एक नहीं बल्कि दो फिल्मों में निगेटिव किरदार में नजर आएंगे। पहली साउथ फिल्म की रीमेक विक्रम वेदा और दूसरी रावण(रामायण)। ऋतिक रोशन ने इससे पहले जोधा अकबर और मोहेन्जो दारो जैसे पीरियड ड्रामा में अपना जलवा बिखर चुके है। ऋतिक रोशन फिलहाल फाइटर और क्रीश 4
के लिए व्यस्त है। ऋतिक ने रावण के किरदार को ही क्यों चुना यह तो कह नहीं सकते लेकिन रणबीर, दीपिका और ऋतिक को एक साथ देखना, दर्शकों के दिलों में और बॉक्स ऑफिस में आग लगा देगा आग। 

फिल्ममेकरस का यह कहना है कि यह फिल्म में आस्कर विजेता आर्टिस्ट को शामिल किया गया है और दुनिया भर के 200 आर्टिस्ट इस फिल्म से जुड़े हैं ताकि भारत के आजतक की सबसे बड़ी फिल्म बना सके। तो आपका क्या विचार है इस फिल्म के लिए कॉमेंट में बताएगा।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

नरेंद्र मोदी जी की इन्हीं सफलताओं के कारण आज opposition नेता के साथ-साथ पुरी दुनिया उन्हें सलाम करती हैं।

Akshay Kumar की Film Bell Bottom के पहली दिन की कमाई

Sidharth और Kiara की फिल्म Shershah बने IMDB पर बालीवुड की No 1 फिल्म। आइए देखते हैं Top 10 list